rojnamcha

rojnamcha

rojnamcha

rojnamcha

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014

चाणक्य कहते हैं ।

जिस प्रकार सभी पर्वतों पर मणि नहीं मिलती, सभी हाथियों के मस्तक में मोती उत्पन्न नहीं होता, सभी वनों में चंदन का वृक्ष नहीं होता, उसी प्रकार सज्जन पुरुष सभी जगहों पर नहीं मिलते हैं।


भोजन के लिए अच्छे पदार्थों का उपलब्ध होना, उन्हें पचाने की शक्ति का होना, सुंदर स्त्री के साथ संसर्ग के लिए कामशक्ति का होना, प्रचुर धन के साथ-साथ धन देने की इच्छा होना। ये सभी सुख मनुष्य को बहुत कठिनता से प्राप्त होते हैं।


जिस व्यक्ति का पुत्र उसके नियंत्रण में रहता है, जिसकी पत्नी आज्ञा के अनुसार आचरण करती है और जो व्यक्ति अपने कमाए धन से पूरी तरह संतुष्ट रहता है। ऐसे मनुष्य के लिए यह संसार ही स्वर्ग के समान है।



जिस प्रकार पत्नी के वियोग का दुख, अपने भाई-बंधुओं से प्राप्त अपमान का दुख असहनीय होता है, उसी प्रकार कर्ज से दबा व्यक्ति भी हर समय दुखी रहता है। दुष्ट राजा की सेवा में रहने वाला नौकर भी दुखी रहता है। निर्धनता का अभिशाप भी मनुष्य कभी नहीं भुला पाता। इनसे व्यक्ति की आत्मा अंदर ही अंदर जलती रहती है।




गुरुवार, 24 जुलाई 2014

अनमोल बचन

अनमोल बचन
1 जो व्यक्ति जितना ही वस्तु के पिछे दौड़ता है वह अपनी अवस्तुता उतनी ही मात्रा में खोता चला जाता है। वह वस्तु जब उसे प्राप्त होती है उसके बदले वह अपनी अवस्तुता अर्थात् चेतना खो देता है।


2 अवस्तुता एक शुन्यता है। इसे भरने का मनुष्य जिवन भर प्रयत्न करता है और वस्तु अवस्तु को भरती जाती है  यही विसंगति का मुल कारण है।

3 हम लोग जितनी ऊँचाई पर चढ़ते जाते हैं वस्तु उतना ही कम करते जाते या कम रखना चाहेगें वस्तुता ही भार है अवस्तुता निर्भार की स्थिति है। अस्तित्व के उत्कर्ष पर पहुँच के पूर्व हम सर्वथा निर्भार हो जाना चाहेगें।

4 भाव एवं तर्क के बीच अलंघ्य खाई है जो एक दूसरे को अलग-अलग करने को हमें वाध्य करती है।

5 अनन्त इच्छाओं का अन्त ढ़ूढ़ँना ही जीवन है इच्छाओं का अन्त ही मृत्यु है जब तक इच्छायें अनन्त है, तभी तक जीवन है जहाँ इच्छाओं का अन्त हुआ समझो जीवन समाप्त हो गया।

6 ज्ञान का आदि जिज्ञासा है  ज्ञान का अंत संतुष्टि है। जिस व्यक्ति मे जिज्ञासा नही उसे ज्ञान कहाँ ज्ञान का आखरी पड़ाव वैयक्तिक तुष्टि में है।

7 मनुष्य इस प्राकृतिक के सूरभ्य दृश्यों की ओर आकर्षित होता है। यह इसलिये नहीं वल्कि हमारी प्रकृति में इस प्रकृति का सूक्ष्म रूप मे हमारे अन्दर विद्यमान होता है।

8 हमारे सामने जो भी घटनायें घटित होती है यदि हम सचेत हैं तो वह हमारे मानस पटल पर सूक्ष्म रूप से डेरा जमा लेती है और हम उसे स्वन्प मे साक्षात्कृत करते हैं।

9 प्राणि-देह मे रोग आये ही नही ऐसा नहीं हो सकता है। रोग का इलाज जरूरी है। किसी भी समाज मे अपराधी रहेगें जरूर] समाज अपराधी शून्य नही हो सकता। लेकिन अपराधी का सुधार जरूरी है।
10 अमुक व्यक्ति का मुख चन्द्रमा के समान सुन्दर है। इस वक्य में सौन्दर्य गुण का सादृश्य है न कि आन्तरिक संरचना का। कोई व्यक्ति चन्द्रमा पर जा कर काले पर्वतो को और उबड़-खाबड़ जमीन को देख कर चला आये इससे क्या पृथ्वी पर तो उसका स्वरूप मनोहर और शीतल ही लगेगा।
11 यदि पृथ्वी पर काव्य का प्रचलन न होता तो क्या स्वर्ग का अनुमान लगाया जा सकता था, इस पृथ्वी पर फल-फूल की तरह मनोहारी सत्य भी है।
12 अति सूक्ष्‍म चिन्‍तन-प्रवाहों पर ध्‍यान देने से हम मानव के अस्तित्‍व को समझ सकते हैं। अभी तक हमारे सामने कोई ऐसा विज्ञान सामने नही आया कि हम इसे समझ सके। ज्‍योतिष की आंकिकी मात्र इसके स्‍थलों का अनुमान ही कर सकती है।
13 वर्तमान मे हो रहा, यह कोई नयी बात नही है। बबूल का पेड् आम के पेड् का प्रमाण-पत्र माँग रहा है। जैसा वह है, उसकी प्रकृती एवं संरचना बैसी ही है। वह आभास में कुछ और सत्‍य मे कुछ और है।
14 यह एक प्रमाणीक तथ्‍य है कि जिसके पास जो नहीं है, वह उसी की ओर आकृष्‍ट होता है। जैसे बेईमान ईमान की ओर, दरिद्र धनवान्‍ की ओर, निर्बल बलवान की ओर, मुर्ख विद्वान्‍ की ओर, रोगी आरोग्‍य की ओर, क्रुर करुणा की ओर और हिंसक अहिंसा की ओर जाना चाहता है।
15 अगर देश में सभी मूर्ख और अशि‍‍ि‍क्षत हो जाये फिर भी राजा, मंत्री एवं अधि‍कारी बनेंगे ही। उनमे से कोई मूर्ख गँवार राजा होगा और मूर्खो का ही मंत्रिमण्‍डल बनेगा। शि‍क्षा मानवता की सर्वोच्‍च सेवा है। इसके अभाव मे मानवता सजि ही दानवता का रुप धारण कर लेगी।

16 हम हिंसा से अहिंसा की ओर मुडे्- इसके लिये हमारा विवेक ही उत्‍तरदायी है। नियमों व आचार संहिताओं के बावजूद बिना विवेक के हम यांत्रिक बन कर विनाश में बडी् आसानी से संलग्‍न हो जाते हैं।
17 विवेक का लुप्‍त होना अनेक प्रकार के अनिष्‍टों को जन्‍म देता है। मानव अपने विवेक के बल पर अपनी रक्षा करने में समर्थ होता है।
18 जिसके पास विवेक है, उसके पास सब कुछ है प्राण मांगा जाय और उसके बदले धन दिया जाय, तो कौन तैयार होगा।
19 जिसने मुझे लिखने की प्रेरणा दी, वह मेरे अस्तित्‍व के भीतर 'तिले तैलम्‍ ' की भांति प्रच्‍छन्‍न है। जो नित्‍य नविन भावों का संचार करने वाला परब्रहम्‍ प्रकृति है। उसी के तेज-प्रताप से मै 'महत्‍'  का अनुभव करता हूँ।
20 सभ्‍यता की उन्‍नति का अर्थ खतरों की वृद्ध‍ि से है। जिस देश के समाज मे खतरे जितने बढे्ंगे वह समाज उतना ही सभ्‍य कहलाएगा। पेड् पर से गिरने में खतरा है जमीन पर खडे् रहने से नहीं। जो जितना ही उपर उठता जायेगा या नीचे चलता जायेगा, खतरा उतना ही बढ्ता जायेगा।

21 हम सद् गुणो को अपने व्‍यक्तित्‍व में क्‍यों लाना चाहते हैं- क्‍या हम दुर्गुणों से लाभान्वित नहीं हो सके या हम दुर्गुणों द्वारा ठुकरा दिये गये हैं? दुर्गुणी व्‍यक्तियों के पाशविक आचरण से क्‍या हम सहमत नहीं हो पाये हैं?
22 हम स्‍वयं बुरे भले ही हों, लेकिन अपनी संतानो को क्‍यों बुरा नही बनाना चाहते? हम उन‍की बुरी आदतों को क्‍यों नही प्रोत्‍साहित करते? यदि हम अच्‍छे हों तो क्‍या अपनी संतानो को अच्‍छा नही बनाना चाहेगें?

मंगलवार, 20 मई 2014

मोदी के प्रधान मंत्री बनते ही क्‍या देश की हालत सुधर जायेग‍ी ? यह तो आने वाला वक्‍त ही बतायेगा ा

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013


इलाहाबाद मे हुए रेल हादसे में रेल मंत्री पवन बंसल ने सोमवार को कहा कि कुंम्भ मेले से वापसी पर उमड़ी भीड़ को संम्भालने के लिए यदि दस मिन्टों अन्तराल मे ट्रेने चलाआ जाय तो भी उसे संभाल पना मुश्किल भरा काम होगा।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013



उक्तियाँ

1- सौन्दर्यवह है जो हमारे तन-मनमें संतोषजनक सुख और पूर्ण स्वस्थता से भर दे।

2- सौन्दर्य न तो स्पर्श से है न श्रवण से। यह वह अमृत है जिसे केवल नेत्रो से पान         करने पर ही आत्मा तृप्त होती है।

3- सौन्दर्य वस्तु का गुण नही है बल्कि रसिक की आत्मा मे जागृतभावना आस्वादन क्रिया का नाम है।